फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दो पिकअप से 16 पशु मुक्त कराए, पांच तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। मांझी थाना पुलिस ने रविवार सुबह दो पिकअप पर लदे 16 पशुओं को मुक्त कराया। पांच तस्तकरों गिरफ्तार कर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस बलिया मोड़ पर जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बलिया से जयप्रभा सेतु के रास्ते बड़ी संख्या में पशु बिहार ले जाए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने वाहनों की जांच तेज कर दी। कुछ देर बाद सेतु की ओर से दो पिकअप आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों के चालकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर दोनों वाहनों को बलिया मोड़ के पास पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान दोनों पिकअप में ठूंस-ठूंसकर छह गाय और 10 बछड़े लदे मिले। पुलिस ने सभी पशुओं को मुक्त कराकर चांददीयर पंचायत स्थित कान्हा गोशाला के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खेजुरी थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव निवासी सलमान नट पुत्र मुमताज नट, नितेश कुमार पुत्र मनोज नट, भोजपुर जिले के खवासपुर थाना क्षेत्र के रामफल टोला निवासी नंद किशोर यादव पुत्र दिवंगत भीलोटन यादव, सहतवार थाना क्षेत्र के कुसौरा गांव निवासी गोलू राठौर पुत्र सुनील राठौर और सिंगही निवासी बीरबल राठौर पुत्र मिरकी राठौर के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि दोनों पिकअप जब्त कर लिए गए हैं। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें