बलिया । जिला जेल में बंद ग्यारह कैदियों के लिए सोमवार का दिन नई उम्मीद लेकर आया। इन कैदियों को जेल से रिहा करने का फरमान सुनाया गया । इसको लेकर रिहा होने वाले कैदी खुशी से झूम उठे।
जिला जज गजेंद्र कुमार के निर्देश पर सुशील कुमार की ओर से जिला जेल में जेल लोक अदालत लगाया गया। इसमें छोटे मामलों में बंद ग्यारह कैदियों के मुकदमे की फाइल एसीजेएम द्वितीय के सामने लाई गई। सभी फाइलों का उनके द्वारा विधिवत परीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित कैदी पेश हुए और सभी कैदियों ने जज से माफी मांगी। जिला जज ने पेश किए गये सभी ग्यारह फाइलों को निस्तारित करते हुए सभी के रिहाई के आदेश दिये । ये सभी बंदी छोटे ममलो में तीन चार माह से जेल में बन्द थे। इस दौरान प्रशांत मौर्य जेल अधीक्षक, जेलर पंकज सिंह व अमरजीत डिप्टी जेलर उपथित थे ।
सचिव ने किया जेल का निरीक्षण: बलिया। विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनिल कुमार ने जिला जेल का निरीक्षण किया। कुमार सोमवार को अचानक जिला जेल पहुंच गए। प्रशांत मौर्य जेल अधीक्षक, पंकज सिंह जेलर व अमरजीत डिप्टी जेलर के साथ महिला व पुरुष बैरकों का निरीक्षण किया । इस दौरान वे महिला कैदियों से बात भी की और जेल व्यवस्था की जानकारी ली ।