सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के सिवानकला ग्राम पंचायत स्थित आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज के सामने की पुलिया करीब एक साल से क्षतिग्रस्त है। इस पर किसी भी जनप्रतिनिधि व जिम्मेदार अधिकारियों की नजर आज तक नहीं पड़ी। इस पुलिया से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
इस पुलिया के गड्ढे में पहले भी कई लोग गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो चुके हैं। 19 मई को आखिरी चरण के लोकसभा चुनाव के दिन भी एक मतदाता बाइक सहित इस पुलिया में गिर गया था। जिसे काफी चोट लगी थी। ग्राम सभा सिवानकला के संभ्रांत लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि वह जल्द से जल्द इस टूटे हुए पुलिया का मरम्मत कराएं। जिससे आने वाले दिनों में किसी भी तरह की बड़ी दुर्घटना होने से रोका जा सके।