फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की जद में आने से पिता-पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरा रोड रेलवे क्रॉसिंग के समीप शुक्रवार की देर रात सड़क दुर्घटना में किकोढा गांव निवासी पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी सीयर पहुंचाया जहां से दोनों की हालात नाजुक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई जबकि पिता की स्थित गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

किकोढा गांव निवासी रहमतुल्लाह 25 अपने पिता मैनुद्दीन खां 70 के साथ शुक्रवार की शाम रामपुर बेल्थरा रोड बाइक से बारात करने के लिए गया था, वहां से उसी रात करीब एक बजे बारात से वापस घर आ रहा था। जैसे ही वह बेल्थरारोड रेलवे क्रॉसिंग के समीप पहुंचा कि विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो ने बाइक में धक्का मार दिया। जिससे पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। रात होने के कारण सड़क पर दोनों कुछ देर तक पड़े रहे। जैसे ही राहगीरों की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने पर पुत्र को परिजन मऊ लेकर चले गए लेकिन पिता को बलिया जिला चिकित्सालय ले गए। मऊ में इलाज के दौरान रहमतुल्ला की मौत हो गई। मृतक रहमतुल्लाह परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। वह सउदिया में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। चार माह पहले छुट्टी लेकर घर आया था। एक वर्ष पूर्व उसकी शादी तरन्नुम 22 के साथ हुई थी। जैसे ही उसकी मौत की खबर गांव व परिजनों को लगी, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें