फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी को घेर कर पीटा, क्षेत्र में तनाव...

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। क्षेत्र के बड़ा गांव में शुक्रवार देर रात मुनि ब्रह्म बाबा स्थान मंदिर के पुजारी को वर्ग विशेष के कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुजारी के शोर करने पर जब ग्रामीण दौड़े तो हमलावर भाग गए। इसको लेकर गांव में तनाव हो गया। सूचना पर पहुंची मनियर पुलिस ने मामला शांत कराया । वहीं, घायल पुजारी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इस घटना को लेकर ताव है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने मंदिर परिसर में पुलिस बल और वज्र वाहन की तैनाती की है। पुजारी की तहरीर पर मनियर पुलिस ने चार नामजद तथा तीन अज्ञात सहित कुल सात लोगों पर मारपीट, गाली, धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

मुनि ब्रह्म बाबा मंदिर के पुजारी लखन दास उर्फ लक्ष्मण मौनिया बाबा शुक्रवार की रात दो बजे खेत से लौट रहे थे कि पहले से घात लगाकर बैठे वर्ग विशेष के सात लोगों ने उनकी बेल्ट से पिटाई की। मौनिया बाबा ने जब शोक किया तो गांव के लोग दौड़ पड़े। यह देख हमलावर भाग गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंचने पर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। मामले में थानाध्यक्ष मनियर सुभाष चंद्र यादव ने कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मेडिकल कराने के लिए पुजारी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पर ले गए। पुजारी लखन दास उर्फ लक्ष्मण सरजू ग्राम जेठवार थाना पकड़ी जनपद बलिया हाल मुकाम ब्रह्म स्थान मंदिर बड़ा गांव ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि वह 40 वर्षों से ब्रह्म स्थान पर मंदिर के पुजारी के तौर पर रह रहे हैं। शुक्रवार की देर रात वह खेत लौट रहे थे कि सात लोगों ने उनकी बेल्ट से पिटाई की। थानाध्यक्ष मनियर सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि बुजुर्ग साधु की तहरीर पर धारा 147, 323, 504, 506 के तहत आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। पूछताछ के लिए आरोपियों के दो परिजनों को थाने पर लाया गया है। मामले की जांच चल रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बरगद के पेड़ को लेकर चल रहा था विवाद : पुजारी की पिटाई को मंदिर के सामने स्थित पुराने बरगद के पेड़ को लेकर चल रहे विवाद से जोड़कर देखा जा रहा हैै। बड़ा गांव में मुनि ब्रह्म के स्थान के बगल में एक मजार है। अक्सर इस जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने आते रहते हैं। कुछ माह पूर्व उपजिलाधिकारी बांसडीह अन्नपूर्णा गर्ग ने जमीन का पैमाइश कराई थी। मंदिर के सामने बरगद का पेड़ है इसकी एक डाल आंधी तूफान में गिर गई। इस डाल को लेकर भी विवाद हुआ है। मंदिर की ओर से अपना पक्ष पुजारी लखनदास ऊर्फ लक्ष्मण (मौनिया बाबा ) ही रखते हैं। चर्चा है कि इसी बात को पुजारी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें