फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्दू अनुवादक का वेतन काटने की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। तहसील बैरिया के उर्दू अनुवादक के लगातार अनुपस्थित रहने के कारण जन सूचनाएं देने का काम बाधित हो रहा है। इसे देखते हुए तहसीलदार द्वारा जिलाधिकारी को अनुपस्थिति के दिनों का वेतन काटने संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

तहसील में बहाउद्दीन खां उर्दू अनुवादक के पद पर कार्य करते हैं, जो आठ मई से अब तक गैर हाजिर हैं। इससे जन सूचनाओं का जवाब देने में काफी असुविधा हो रही है। तहसीलदार ने 27 मई को जिलाधिकारी को पत्र भेज कर मामले से अवगत कराते हुए आठ से 25 मई तक के अवधि का वेतन काटने की संस्तुति की है। हालांकि मामले को संज्ञान लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने उर्दू अनुवादक से जवाब मांगा है। इस बाबत तहसीलदार बैरिया रामनारायण वर्मा ने बताया कि उर्दू अनुवादक आठ मई से गैरहाजिर है और इस अवधि का वेतन काटने की संस्तुति की गई है। इसके पूर्व उर्दू अनुवादक से स्पष्टीकरण मांगा गया है लेकिन पर उर्दू अनुवादक के अब तक तहसील पर उपस्थित नहीं होने के कारण सिटी मजिस्ट्रेट पत्र प्राप्त नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें