फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के पंदह पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की दोपहर कमांडर जीप की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। पकड़ी थाना क्षेत्र के जेठवार गांव निवासी सरोज (20) अपने ही गांव के राकेश (22) व रमाशंकर प्रजापति (65) के साथ बाइक से सिकंदरपुर से अपने घर जेठवार जा रहे थे, अभी वह पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे थे कि बलिया की तरफ से आ रही तेज गति से कमांडर जीप ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सहित तीनों लोग दूर जा गिरे और घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें