फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली सूअर के हमले से किसान की मौत, साथ गया युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। भूसा लाने गए एक किसान पर गुरुवार की शाम जंगली सूअर ने हमला कर दिया जिसमें उसकी मौत हो गई। वहीं, बचाने के प्रयास में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शिवपुर सिरिसिया के कटान विस्थापित लमुही ग्राम सभा के लाली के डेरा बिंद बस्ती में बसे धनपाल बिंद 45 गुरुवार को भूसा लाने के लिए घाघरा नदी के उत्तर दियारांचल में गए हुए थे। धनपाल अभी भूसा कस रहे थे कि अचानक एक जंगली सूअर ने उन पर हमला कर दिया। सूअर के हमले में धनपाल बुरी तरह से घायल होकर जमीन पर गिर गए तथा मौके पर ही दम तोड़ दिया। भूसा लाने साथ गए जमधरवा निवासी कन्हैया बिंद 42 धनपाल को बचाने के प्रयास में आगे बढ़ा तो सूअर ने उन पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया, जिसका इलाज निजी चिकित्सालय में कराया गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेने के बाद पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें