चितबड़ागांव। स्थानीय नगर पंचायत के उत्तर की ओर बहती तमसा नदी ( टोंस नदी) के तट पर प्रतिवर्ष होने वाली गंगा आरती के लिए घाट की सफाई की तैयारियां युवकों द्वारा जोरों से शुरु कर दी गई है। नवयुवकों ने तमसा तट के किनारे टोंस नदी में लगी जलकुम्भी और गंदगियों को साफ-सफाई कर घाट को बहुत मनोहर रूप बना दिया गया है। गौरतलब है कि कस्बा के उत्तरी छोर पर स्थित तमसा तट पर प्रतिवर्ष गंगा आरती का कार्यक्रम कराया जाता है। इसमें कस्बा सहित आसपास के इलाके के नर-नारी बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं। सफाई व्यवस्था में मुख्य रूप से प्रखर समाजसेवी तथा भाजपा कार्यकर्ता अमरजीत सिंह, संजीव चंद तिवारी उर्फ सोनू बाबा, प्रकाश सिंह, विजय बहादुर सिंह, अंकित सिंह, चंदन, मिथिलेश सिंह, नवीन तथा विशाल गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।