फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर ऑटो पलटा, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। थाना क्षेत्र के रेवती दतहां मार्ग स्थित जोड़ा पुल के पास गुरुवार की शाम शादी का सामान लदे व यात्रियों से भरा ऑटो सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी रेवती भेजवाया।
विज्ञापन

रेवती-दतहां मार्ग पर जोड़ा पुल के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में एक ऑटो पलट गया। इस हादसे में छपरा सारिव नई बस्ती निवासी कलावती देवी (42) पत्नी छोटक गोंड व उनकी तीन वर्षीय पुत्री कंचन, ज्ञांति (30) पत्नी अमर साह, छोटक गोंड़ (45), गंगोत्री देवी (50) पत्नी शिवजी गोंड, राधिका (16) पुत्री लल्लू गोंड तथा रिश्तेदारी में आई तेतरी देवी (45) पत्नी रामनरेश गोंड निवासी रुकनपुरा के अलावा लमुही निवासी टेंपो चालक प्रभाकर सिंह (35) घायल हो गए। कुछ घायलों का उपचार सीएचसी रेवती तथा चालक सहित कुछ अन्य का इलाज निजी चिकित्सालय में कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें