लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के सोनबरसा पंचायत के शिवपुर पुरवा में मंगलवार को दोपहर में सोलर से चार्ज करते समय बैटरी से निकली चिंगारी से एक व्यक्ति कमरे में आग लग गई। जब तक परिजन आग को बुझाते आग ने विकराल रुप ले लिया और पास में स्थित दो झोपड़ियों व उसमें रखे सामान जल गए। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया।
दोकटी थाना क्षेत्र के सोनबरसा ग्राम पंचायत के शिवपुर पुरवा निवासी राजकुमार मौर्य पुत्र रामचन्द्र मौर्य घर में सोलर से बैटरी को चार्ज में लगाकर कमरा बंद कर किसी अन्य काम के लिए बाहर चले गए। इसी बीच बैटरी से निकली चिंगारी से कमरे में आग लग गई। कमरा से धुंआ निकलता देख पड़ासियों ने शोर मचाया जब तक आग फैल गई और बगल के निर्मल मौर्य की दो झोपड़ियों को जला डाला। आसपास के लोगों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया।