पौधरोपण से ही ग्लोबल वार्मिंग के प्रकोप से बचाव: सुनीता
- फोटो : amar ujala
बलिया। अपरिमिता साहित्यिक, सामाजिक, एवं सांस्कृतिक संस्थान के तत्वावधान में पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में अलग-अलग स्थानों पर 51 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी वंशरोपण पांडेय ने पौधे लगाकर किया। इस मौके पर जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में एक ही स्थान पर पांच पौधे पीपल, बरगद, पाकड़, नीम व आम के लगाए गए।
पौधरोपण कार्यक्रम में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करती हुए संस्था की सचिव एवं लोकगीत गायिका सुनीता पाठक ने कहा कि पौधरोपण से वातावरण शुद्ध होगा। साथ ही ग्लोबल वार्मिंग के प्रकोप से बचा जा सकता है। इस मौके पर रजनी उपाध्याय, सुषमा तिवारी, अनिता आदि ने दिचार रखे। किरण देवी ने गीत गाया व पांच सुहागिन महिलाओं ने पौधे रोपे। इस मौके पर नन्ही आर्या ने नारा लगाया कि वृक्ष हमारा भूषण है करता दूर प्रदूषण है। इस मौके पर डा. कदांबिनी सिंह कविता से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, शालिनी श्रीवास्तव, रंजू उपाध्याय, कविता सिंह, प्रियंका गुप्ता, नीलम गुप्त, अमृता पांडेय, सुधा पांडेय, सम्यक, सुभांगी, हर्षित, अनुभव सिंह, अमित उपाध्याय, अनिता तिवारी, जयप्रकाश, राजनाथ आदि लोग मौजूद रहे।