फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई न करने पर पूर्व मंत्री नारद ने जिला प्रशासन को दी चेतावनी

विज्ञापन
जिला प्रशासन को दी चेतावनी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बलिया। बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के घघरौली गांव में एक सप्ताह पूर्व ग्रामीणों पर कथित पुलिस अत्याचार के मामले में पूर्व मंत्री नारद राय सपा कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत से सदर तहसील में तहसील दिवस के दौरान मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने मॉडल तहसील पर मुख्य तहसील दिवस में मौजूद जिलाधिकारी को 29 मई को घघरौली में हुई घटना से अवगत कराया। कहा कि मामले में यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो आंदोलन का रुख अख्तियार किया जाएगा। इस पर जिलाधिकारी निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस मौके पर सपा के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय कान्ह , राजकुमार पांडेय, राजन कन्नौजिया, अजय यादव हरिशंकर राय, आशुतोष ओझा, पल्लू जयसवाल मनन दूबे प्रियांशु तिवारी, यादवेंद्र यादव, मंटू साहनी मुन्ना गिरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें