फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35वें एसकेएसआई कराते चैंपियनशिप में बलिया के करातेबाजों जीते आठ मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मनाली के कटराई में 29 और 30 मई को आयोजित 35वें एसकेएसआई कराते चैंपियनशिप में बलिया के खिलाड़ियों ने आठ मेडल हासिल किया। जिले के आदित्य प्रताप (52- 57 किलो भार वर्ग), दीपक गुप्ता (55- 61 किलो), मनीषा प्रजापति (45- 50 भार वर्ग) में गोल्ड मेडल जीत कर जिले का रोशन किया।
विज्ञापन

शशिकाला (भार वर्ग 45 किलो से कम), रुद्रांश तिवारी (भार वर्ग 31 - 35 किलो), रूद्रेश तिवारी ने (30 किलो से कम की श्रेणी में ) सिल्वर मेडल प्राप्त किया। वहीं, रुद्रा प्रताप (भार वर्ग 21- 25 किलो), शौर्य गौतम (35- 40 भारवर्ग) में ब्रोंज मेडल हासिल किया। इन खिलाड़ियों के सफल प्रदर्शन पर जिले के सितोरयो कराते स्कूल ऑफ बलिया के मुख्य प्रशिक्षक रंजन श्रीवास्तव ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कराते चैंपियनशिप के मुख्य अतिथि नेपाल कराते एसोसिएशन के सिहन राजू महाजन थे। उन्होंने अपने हाथों खिलाड़ियों को सम्मानित कियौ। इस प्रतियोगिता में गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, जम्मू एंड कश्मीर, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश आदि प्रांतों के खिलाड़ी शामिल थे। विजेता खिलाड़ी मुख्य प्रशिक्षक रंजन श्रीवास्तव एवं प्रशिक्षक राजीव कुमार यादव के नेतृत्व में चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें