हियुवा कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी का पुतला फूंका
- फोटो : amar ujala
बैरिया। हिंदू युवा वाहिनी के बैरिया इकाई ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ रानीगंज बाजार में चौक पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी द्वारा जय श्रीराम के नारे लगाने वालों को हिरासत में लिए जाने तथा उन पर लाठीचार्ज करने का विरोध किया गया। इस मौके पर राकेश सिंह, दीपक मौर्य, मिथिलेश केशरी, गोलू बाबा, ओम सिंह, हर्ष सिंह, आशीष गोस्वामी, भीम, ओमप्रकाश, धीरज सागर आदि रहे।