सिकंदरपुर। तहसील क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल सिकंदरपुर के प्रांगण में सोमवार राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृति परीक्षा 2018-19 को पास करने वाले छात्रों को बधाई दी गई। मालूम हो कि छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्तीर्ण होने के उपरांत हर महीने एक हजार रुपये लगातार चार वर्ष तक मिलेगा।
यह छात्रवृत्ति कक्षा आठ से बारहवीं की शिक्षा तक चार वर्ष तक मिलता है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जहीर आलम अंसारी ने बताया कि इंटरनेट पर इस छात्रवृत्ति परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद उत्तीर्ण सभी छात्रों को विद्यालय बुलाकर भविष्य के लिए बधाई दी गई। एक कार्यक्रम में शिक्षकों ने छात्रों को मिठाई खिलाकर सबका मुंह मीठा कराया। जूनियर हाई स्कूल सिकंदरपुर के कक्षा आठ में अध्ययनरत 52 छात्रों ने आवेदन किया था। जिसमें 43 बच्चों ने सफलता प्राप्त किया है। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी एसएन त्रिपाठी, जहीर आलम अंसारी, सुशील कुमार, लल्लन शर्मा, विनय कुमार यादव, राजाराम वर्मा, एबीआरसी वीरेंद्र यादव, अमरनाथ यादव, अभिलाष चंद्र मिश्र, बृजेंद्र नाथ यादव, सुनील कुमार मिश्र, संतोष कुमार, मोहन कांत राय व मोहम्मद शमीम अहमद आदि मौजूद रहे।