फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन की विदाई कराने गए लोगों से मारपीट, तीन...

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा(बलिया)। क्षेत्र के कोटवारी गांव में सोमवार को दुल्हन की विदाई के लिए गए लोगों के साथ मारपीट हो गई। इस दौरान तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी संजय कुमार पुत्र स्व सुब्बा व अन्य लोग कोटवारी गांव में मायके पक्ष से दुल्हन की विदाई के लिए गए थे। किसी बात को लेकर संजय कुमार से ससुराल पक्ष का विवाद हो गया। बात मारपीट में तब्दील हो गया। इसमें जमकर लाठी डंडे चले। इस दौरान गणेश राजभर (60) वर्ष अशोक कुमार (35) वर्ष पुत्र गणेश एवम संजय कुमार (30) वर्ष पुत्र स्व सुब्बा गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों का इलाज कर आवश्यक कार्यवाही में जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें