फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो-एनसीसी का मतलब होता है एकता व अनुशासन : कर्नल एसएन राय

विज्ञापन
इंटर कॉलेज सुखपुरा में चल रहे 93 एनसीसी बटालियन के दस दिवसीय शिविर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सुखपुरा। इंटर कॉलेज सुखपुरा में चल रहे 93 एनसीसी बटालियन के दस दिवसीय शिविर के दूसरे दिन रविवार को कैंप कमांडेंट ले. कर्नल एसएन राय ने कैडेट्स और कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी का मतलब होता है एकता व अनुशासन। यही वह मंत्र है जो किसी भी व्यक्ति को प्रगति के पथ पर आगे ले जा सकता है। कहा कि युवाओं को कौशल विकास व अंग्रेजी सुधार की आवश्यकता है।
विज्ञापन

कहा कि 18 से 25 वर्ष आयु का समय ऐसा है कि अगर इस समय को युवा समझ लें तो खुशी से जीवन कटेगा अन्यथा जीवन भर पछताना पड़ेगा। हम समय को बेवकूफ नहीं बना सकते। 25 वर्ष के बाद उल्टी गिनती शुरू हो जाती है। ओपनिंग एड्रेस 284 नामक इस शिविर में चार सौ कैडेट्स भाग ले रहे हैं। जिसमें 287 छात्र और 113 छात्राएं हैं। मेजर धनंजय सिंह, कैप्टन सत्येंद्र पांडेय, लेफ्टिनेंट अजय प्रताप सिंह, प्रथम आफिसर संजीव शुक्ला, सूबेदार मेजर नरायन ब्रह्मा, लोकबहादुर थापा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें