फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रेचर नहीं मिला, पति ने पत्नी को गोद में लेकर पहुंचा वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल प्रशासन भले ही मरीजों की अच्छी सुविधा देने का ढिंढोरा पीट रही है। लेकिन जिला चिकित्सालय में मरीजों के लिए आज सुविधाएं नदारद है। जहां एक ओर बैठने की सुविधा नहीं है, वहीं जिला अस्पताल में स्ट्रेचर जैसी मूलभूत सुविधाएं भी हवा-हवाई साबित हो रही हैं। ऐसा ही वाकया जिला अस्पताल में गुरुवार की सुबह देखने को मिला। जब हल्दी थाना क्षेत्र के जवहीं दियर निवासी राजकुमार ने अपनी पत्नी रेखा देवी की तबियत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने उसकी प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल भर्ती कर दिया। भर्ती करने के बाद अस्पताल कर्मचारियों ने उसके पति राजकुमार से मेडिकल वार्ड में ले जाने को कहा। इसपर अकेला पति कर्मचारियों से स्ट्रेचर या व्हीलचेयर की मांग किया। लेकिन उसे कुछ भी नहीं मिला तो उसने अन्य लोगों की मदद से अपनी पत्नी को स्वयं गोद में उठा कर मेडिकल वार्ड ले जाने लगा। इस दौरान उसने पत्नी को दो तीन बार जमीन पर रखते हुए वार्ड तक पहुंचाया। अस्पताल की यह दुर्व्यवस्था देख राजकुमार के आंखों से आंसू की बूंद टपक रही थी। वार्ड में पहुंचने के बाद उससे स्ट्रेचर न होने की बात पूछने पर वह फुट पड़ा और अस्पताल की दुर्व्यवस्था का पूरा हाल बता दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी सीएमएस आरके महतो ने बताया कि अस्पताल के इमरजेंसी में पांच स्ट्रेचर रखे गए है। एक व्हील चेयर भी है। अगर तीमारदार को स्ट्रेचर नहीं मिला तो पूछताछ कर संबंधित कर्मचारियों पर कार्यवाही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें