फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकांश हैंडपंप खराब, पेयजल के लिए लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। सरकार की ओर से लोगों को पीने के पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाए गए। लेकिन अधिकांश हैंडपंप मरम्मत के अभाव में वर्षों से खराब पड़े हैं। भीषण गर्मी में लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बीते एक दशक में जयप्रकाश नगर क्षेत्र के गांवों व सार्वजनिक स्थानों पर कुल 448 इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाए गए हैं। लेकिन हैंडपंप लगने के बाद उसके मरम्मत को लेकर किसी ने सुधि नहीं ली। अधिकांश हैंडपंप सालों से खराब पड़े हैं। क्षेत्र के टोला शिवन राय चट्टी, डोमन राय के टोला स्थित काली मंदिर पर व योगेंद्र यादव के घर के समीप, इब्राहिमाबाद नौबरार (अठगांवा) रामेश्वर टोला मदन पांडेय के घर के पास, बैरिया हनुमान मंदिर के पास, नई बस्ती प्राथमिक विद्यालय आदि सहित दर्जनों स्थानों पर यह हैंडपंप खराब पड़े हैं। क्षेत्र के योगेंद्र यादव, रंजय सिंह, शंभू नाथ पांडेय, पूर्व प्रधान संतोष सिंह, रामकुमार सिंह, राजकिशोर यादव आदि ने बताया कि हैंडपंपों के खराब होने के कारण लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें