फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों में लगी आग, सिलिंडर फटा, दीवारें क्षतिग्रस्त, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। कस्बा स्थित किराने की दो दुकानों में रविवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और जवान आग बुझाने में लग गए। इसी बीच एक किचन में रखा सिलिंडर फट गया गया और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। करीब पांच घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद पुन: सुबह करीब पांच बजे और सोमवार की सुबह करीब नौ बजे आग लग गई। आग पर फायर ब्रिगेड के जवानों ने पुन: काबू पाया। आगलगी में करीब 30 लाख रुपये से अधिक का सामान जल गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सुखपुरा चट्टी पर मंजीत गुप्ता व उसके भाई वीर बहादुर गुप्ता की किराने की दुकान है। जबकि दुुुकानदारों का परिवार दुकान के ऊपरी मंजिल पर रहता है। रविवार की रात दोनों दुकानदार अपने-अपने किराने की दुकान बंदकर ऊपरी मंजिल पर सोने चले गए। इसी बीच करीब 10 बजे रात को उनकी दुकानों से धुआं और आग की लपटें निकलते देख आसपास के लोगों ने चिल्लाना शुरू किया। शोर सुन दुकान मालिक अपने-अपने घरों से परिवार सहित निकलकर बाहर आए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गईं। इसी बीच रात करीब डेढ़ बजे मंजीत गुप्ता के किचन में तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। जिससे उसकी दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि पूरा गांव दहल उठा। आग वीर बहादुर गुप्ता के मकान से निकल कर मंजीत गुप्ता की दुकान से होते हुए रोहित गुप्ता और धनजी गुप्ता की दुकान तक पहुंच गई। लोगों के कड़ी मेहनत के बाद रोहित गुप्ता और धनजी गुप्ता की दुकानों में रखे सामान को बाहर निकाला। आग पर भोर में चार बजे पांच घंटे बाद काबू पाया गया। आग बुझाने के बाद सभी गाड़ियां चली गईं। इसके बाद पुन: करीब पांच बजे भोर में आग धधक उठी। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड गाड़ियों ने पुन: आग पर काबू पाकर चली गई। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे पुन: आग लग गई। सूचना पर पहुंचे फायर बिग्रेड ने पुन: पहुंच कर आग पर काबू पाया। शाम तक दुकानों से धुआं निकल रहा था। अगलगी में करीब 30 लाख रुपये से अधिक का सामान जलने का अनुमान है। इस दौरान जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। अग्निकांड में सब कुछ जल जाने के बाद पीड़ित परिवारों की महिलाओं का रो-रोकर बुराहाल हाल हैं।
फायर ब्रिगेड को बलिया से लाना पड़ा पानी : बलिया। अग्निशमन के जवान आग पर काबू पाने के लिए प्रयास करते रहे। बावजूद आग पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा था। इसी बीच अग्निकांड में दोनों दुकानों की लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। फायर ब्रिगेड को आग बुझाने के लिए बलिया से जाकर पानी लाना पड़ा था। बलिया आने-जाने के बीच के अंतराल में आग पुन: विकराल रूप धारण कर ले रहा था। जब एक किमी दूर से पानी की व्यवस्था की गई, तब जाकर फायर ब्रिगेड को लगातार पानी मिलने लगा। जिसके बाद भोर में चार बजे आग पर नियंत्रण पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें