फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल में पहुंची सिकंदरपुर व देवरिया की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। पुलवामा में शहीद हुए जवानों की याद में गंगापुर में चल रहे नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार की शाम को बहेरी और सिकंदरपुर तथा देवरिया और सीवान(बिहार) के बीच सेमी फाइनल खेला गया। इसमें सिकंदरपुर की टीम सात विकेट तथा देवरिया की टीम 21 रन से विजयी होकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच का उद्घाटन नगर पंचायत चेयरमैन भीम गुप्ता ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर बहेरी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 36 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी सिकंदरपुर की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन विकेट खोकर 37 रन बनाकर सात विकेट से मैच को जीत लिया। मैन ऑफ द मैच तीन विकेट लेने वाले आजम को दिया गया। वहीं दूसरे सेमी फाइनल मैच में टॉस जीतकर देवरिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 69 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी सीवान (बिहार) की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 48 रन पर ही सिमट गई। इस तरह देवरिया की टीम 21 रन से विजयी रही। मैन ऑफ द मैच शिवजी को दिया गया। रेफरी की भूमिका में जितेंद्र सिंह (आर्मी) व गुलगुल तिवारी, अभिमन्यु कुमार सिंह रहे। जबकि कमेंट्री अभय कुमार सिंह ने किया। आयोजक बीरु सिंह (आर्मी) एवं टिंकू सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें