फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा बुद्घ के विचार आज भी प्रासंगिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनपुरा। सम्राट अशोक क्लब इंद्रौली मलकौली की ओर से भगवान बुद्ध विहार परिसर में रविवार को महात्मा गौतम बुद्ध की जयंती अनुयायियों ने धूमधाम से मर्नाई। जयंती समारोह का उद्घाटन सारनाथ से आए बौद्ध भिक्षु धम्म प्रकाश भंते ने महात्मा बुद्ध के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य अतिथि सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता चंद्रशेखर मंगलम मौर्य ने कहा कि महात्मा बुद्ध के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके बताए गए मार्ग पर चलकर ही अधर्म पर विजय प्राप्त किया जा सकता है। कहा कि गौतम बुद्ध के धर्म और अहिंसा के उपदेश के बल पर आतंकवाद व भ्रष्टाचार से निजात पाया जा सकता है। कहा कि महात्मा बुद्ध हमेशा असहायों की सहायता, कमजोर एवं निर्बल जनों को साथ लेकर चलने पर बल दिया। सम्राट अशोक क्लब भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सच्चितानंद मौर्य ने कहा कि महात्मा बुद्ध का जन्म, ज्ञान की प्राप्ति तथा परिनिर्वाण एक ही दिन बैशाख पूर्णिमा को ही हुआ। इसीलिए बैशाखी पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में जाना जाता है। कहा कि भगवान बुद्ध के पंचशील सिद्धांत को ही अपनाकर जापान विकास के मामले में विश्व में प्रथम स्थान तथा चीन दूसरे स्थान पर है। यह दुर्भाग्य है कि बुद्ध की जन्मस्थली भारत विकास के मामले में अत्यंत पीछे है। यदि महात्मा बुद्ध के विचारों को अपनाया गया होता तो भारत दुनिया में पहले स्थान पर होता। इस मौके पर पूर्व विधायक गोरख पासवान, आरके मौर्य, करूणा कांत, परशुराम मौर्य, बब्बन वर्मा, मनोज कुमार वर्मा, हरेराम वर्मा, रामनिवास मौर्य आदि रहे। अध्यक्षता बालेश्वर मौर्य एवं संचालन प्रवीण कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें