फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले के खेजुरी, नरही और रेवती क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची तीनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के सहरसपाली निवासी अमर वर्मा (25) पुत्र गुलाब वर्मा गुरुवार की देर रात अपनी पत्नी को बाइक से रेवती पहुंचाने गया था। लौटते समय रेवती में सड़क पर बोलेरो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखकर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया जिसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
नरही थाना क्षेत्र सोबंथा गांव निवासी बीरेंद्र राम (50) पुत्र शिवमुनी घर से सुबह टहलने के लिए निकले थे। जहां रास्ते में पिकअप की चपेट में आ गए जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। वहीं पिकअप चालक वाहन छोड़ भाग निकला। खेजुरी थाना क्षेत्र के खेजुरी निवासी संतोष शर्मा (28) शुक्रवार की सुबह पैदल दुकान जा रहा था। इसी बीच अंबेडकर स्थान के समीप कार की चपेट में आने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उधर, मनियर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर दक्षिण गांव के सामने मनियर-बलिया मार्ग पर शुक्रवार की अपराह्न किसी वाहन के धक्के से एक वृद्ध ाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया, जहां स्थिति गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के सरकंडा निवासी जयप्रकाश तिवारी (50) पुत्र जनार्दन तिवारी बाइक से बलिया से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह विक्रमपुर दक्षिण गांव के सामने पहुंचे कि किसी वाहन से टकराने के बाद खाई में पलट गए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें