फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता ने वोटों से जीत दिलाई, लेकिन प्रशासन ने हरा दिया चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बलिया संसदीय सीट के सपा गठबंधन के प्रत्याशी सनातन पांडेय ने जिला प्रशासन पर मतगणना में मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता ने उन्हें चुनाव में जीत दिलाई थी लेकिन प्रशासन ने शासन सत्ता के दबाव में उन्हें हरवा दिया। सपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि इस विषय पर वे विशेषज्ञों से राय लेने के बाद चुनाव आयोग में शिकायत करेंगे और कोर्ट का सहारा लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरे देश में मतगणना शुरू होने के समय पहले पोस्टल बैलेट की गणना की गई लेकिन बलिया में इस बैलेट पेपर को सबसे अंत में गिना गया। मतगणना में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि पोस्टल बैलेट की गिनती बाद में करने की शिकायत जब जिलाधिकारी से की तो उन्होंने शांत रहने को हिदायत दी। उन्होंने कहा कि बूथ कैप्चरिंग की सबसे अधिक शिकायत बैरिया विधानसभा क्षेत्र में रही लेकिन प्रशासन के अफसरों ने शिकायत के बाद भी कहीं वीडियोग्राफी की जांच नहीं की। वेबकास्टिंग में भी कई प्रमाण मिले जिसे प्रशासन ने छिपा लिया। एक सवाल के जवाब में कहा कि विशेषज्ञों से राय लेने के बाद ही शिकायत दर्ज कराने के लिए आयोग या कोर्ट में जाएंगे। कहा कि चुनाव आयोग का निर्देश की अवहेलना करते हुए जनप्रतिनिधियों को मतगणना स्थल पर जाने दिया जबकि मुझे वहां से निकाल दिया गया। कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके वाहन के शीशे भी तोड़ दिए। इसको लेकर हम लोग कोतवाली के सामने धरने पर बैठ गए, तो हमारे मतों को भी भाजपा के नाम से गणना कर रिजल्ट दे दिया गया।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हर चक्र की मतगणना की सूचना नहीं उपलब्ध कराई गई। जबकि गाजीपुर में हो रही दो विधानसभाओं की मतगणना की सूचना हर चक्र के बाद दी जा रही थी। इससे प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठता है। कहा कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी कई बार आंकड़े आगे पीछे दिखाए गए।
विज्ञापन

उधर, इस संबंध में जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगरौत ने बताया कि निर्वाचन आयोग के नियमों और निर्देशों के अनुरूप ही मतगणना की गई। मतगणना में पूरी पारदर्शिता बरती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें