फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से टेंपो में सवार दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा (बलिया)। मऊ मार्ग स्थित गढ़िया रेलवे क्रासिंग के समीप शुक्रवार को ट्रक के धक्के से टेंपो में सवार पिता पुत्र की मौत हो गयी। घटना में मासूम पुत्र की जहां मौके पर ही मौत हो गई वहीं पिता की मौत बलिया में इलाज के दौरान हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया व मासूम के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी। उधर, घटना के बाद टेंपो और ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

मऊ जनपद के कोपागंज थाना के राजपुरा निवासी प्रदीप राजभर (30) पुत्र राजदेव राजभर अपने पांच वर्षीय पुत्र रोशन राजभर के साथ टेंपो से अपने ससुराल कट्या रसड़ा आ रहा था। गढ़िया रेलवे क्रासिंग के समीप सामने से आ रही ट्रक ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। इससे टेंपो में सवार पांच वर्षीय मासूम पुत्र रोशन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल पिता प्रदीप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से घायल प्रदीप को बलिया जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां इलाज के दौरान प्रदीप ने भी दम तोड़ दिया। इस दौरान सूचना पर पहुंचे कोतवाल ज्ञानेश्वर मिश्रा ने मासूम के शव को कब्जे में लेने के साथ ही दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। उधर, दोनों गाड़ियों के ड्राइवर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें