फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान घायल किशोर की मौत, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर। बैरिया थाना क्षेत्र के बैजनाथ के डेरा (टोला फतेह राय के ) गांव में 17 मई को आई बारात में चारपाई पर बैठने को लेकर हुई मारपीट में घायल किशोर की इलाज के दौरान पटना अस्पताल में मौत हो गई। चाचा की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के बैजनाथ के डेरा निवासी भीम यादव की पुत्री की शादी क्षेत्र के ही मठ योगेंद्र गिरी गांव निवासी लेखराज यादव के पुत्र के साथ तय हुई थी। 17 मई को बारात बैजनाथ के डेरा पहुंची जहां द्वाराचार होने के बाद शामियाने में बारातियों के साथ गांव के लोग भी आर्केस्ट्रा का आनन्द उठा रहे थे। इसी बीच चारपाई पर बैठने को लेकर घरातियों व बारातियों में कहासुनी होने लगी और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में घराती पक्ष के अजीत कुमार यादव उर्फ तूफानी 16 पुत्र राजेंद्र चोटिल हो गया।
ग्रामीणों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन परिजन घायल को मऊ लेकर चले गए लेकिन वहां भी स्थिति गंभीर देख पटना के पीएमसीएच लेकर चले गए जहां इलाज के दौरान अजीत की मौत 20 मई की रात हो गई। मंगलवार को मृतक के चाचा दिनेश यादव की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने वर पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, वर पक्ष के लोगों की मानें तो उनके पक्ष के भी छह लोग घायल हुए हैं। लेकिन वर पक्ष द्वारा अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें