फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषक एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। व्यापारी नेता प्रशांत कुमार मंटू और नगर पंचायत सभासद सुनील कुमार टिंकू ने आला रेल अधिकारियों को पत्र भेज वाराणसी और लखनऊ के बीच चलने वाली कृषक एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार कर कानपुर तक चलाने की मांग की।
विज्ञापन

मार्ग विस्तार होने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी, वहीं रेल राजस्व में वृद्धि होगी। पत्र में कहाकि गाजीपुर,बलिया, मऊ, देवरिया आदि जिलों से रोजाना भारी संख्या में यात्री कानपुर तक की यात्रा करते हैं। कृषक से लखनऊ पहुंचने के बाद कानपुर जाने के लिए साधन बदलना पड़ता है, जिससे समय, अर्थ और श्रम की चपत लगती है।पत्र के मुताबिक लखनऊ पहुंचने के बाद कृषक करीब 16 घंटे बाद वाराणसी के लिए प्रस्थान करती है। इतने समय में ट्रेन की समय-सारिणी में परिवर्तन किए बगैर कानपुर तक आसानी से मार्ग विस्तार किया जा सकता है।उन्होंने अधिकारियों से यात्री सुविधा के मद्देनजर ट्रेन के विस्तार की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें