फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

164 जॉब कार्डधारकों को दिया गया 100 दिनों से अधिक का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मनरेगा के तहत जॉब कार्डधारकों को 100 दिन का रोजगार नहीं मिल पा रहा। वर्ष 2018-19 बीतने को है लेकिन अभी तक कुल संचालित 1,73,338 कार्डधारकों के सापेक्ष महज 735 कार्डधारकों को ही 100 दिनों का काम दिया जा सका है। जबकि 164 जॉब कार्डधारकों को 100 दिन से अधिक का कार्य दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में मनरेगा लागू होने के 11 साल बाद भी जॉब कार्डधारकों को काम देने में मनमानी जारी है। वर्ष 2007-08 में मनरेगा योजना की शुुरुआत की गई। योजना के तहत प्रावधान किया गया कि गांवों में ही मजदूरों को कार्य उपलब्ध कराए जाएंगे उन्हें मजदूरी के लिए भटकना नहीं पड़े और शहरों की ओर हो रहे पलायन को रोका जा सके। इसके लिए मनरेगा के तहत कार्य करने वालों को जॉब कार्ड बनाया गया और यह भी प्रावधान किया गया कि प्रत्येक जॉब कार्डधारक को 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। लेकिन योजना के 11 साल पूरा होने के बाद भी जिले में बेपटरी है। इस योजना को लेकर अधिकारियों की उदासीनता बदस्तूर जारी है और मनमानी के कारण जॉब कार्डधारकों को निर्धारित 100 दिनों का काम नहीं मिल पाता है। आलम यह है कि जिले में कुल पंजीकृत दो लाख 62 हजार 455 के सापेक्ष एक लाख 73 हजार 338 जॉब कार्ड एक्टिव हैं जबकि 89117 जॉब कार्डधारक एक्टिव नहीं हैं। एक्टिव जॉब कार्डधारकों के सापेक्ष महज 735 जॉब कार्डधारकों को ही 100 दिनों का रोजगार नसीब हो सका है जबकि इसमें से 164 जॉब कार्डधारकों को तो 100 दिनों से अधिक का रोजगार दिया गया है। मनरेगा नियमों के मुताबिक जॉब कार्डधारकों को 100 दिनों से अधिक का रोजगार देने को प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें