बलिया। नाबार्ड द्वारा प्रायोजित एवं मां सुरसरी सेवा संस्थान कथरिया द्वारा आयोजित कृषि क्षेत्र संवर्धन निधि (एफएसपीएफ) के तहत ऑनसाइट डेमोंस्ट्रेशन ऑफ मेडिसिनल प्लांटस, हल्दी और पिपरमिंट परियोजना के तहत 25 किसानों को नि:शुल्क बीज वितरित किया गया।
नाबार्ड के मुख्य डीडीएम एके झा ने कहा कि परियोजना में किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने की सलाह दी जाएगी ताकि फसल अच्छी हो तथा किसान अधिक लाभ प्राप्त कर सके। पिपरमिंट की खेती से किसान अपने खेतों का सदुपयोग कर अपनी आय में भी वृद्धि करेंगे। परियोजना के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार डा. वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि पिपरमिंट की खेती का मुख्य उद्देश्य कम समय में जायद के समय में खाली खेतों का उपयोग कर अतिरिक्त आय प्राप्त करना है। इसके लिए पहले भूमि का परीक्षण कर उसकी कमियों को दूर किया जाएगा, इसके बाद कृषि कार्य किया जाएगा। इस मौके पर सुधीर कुमार सिंह, राजनारायण सिंह, दिलीप सिंह, श्रवण सिंह, श्रीराम सिंह आदि रहे।