फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप-बोलेरो की टक्कर में एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नरहीं थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर चौराहे पर रविवार को देर रात बोलेरो व जीप की आमने-सामने टक्कर में जीप चालक की मौत हो गई। इसके अलावा चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बताया जाता है कि एनएच-31 पर बलिया की ओर से भरौली की ओर जा रही जीप ज्योंही लक्ष्मणपुर चट्टी के पास पहुंची, भरौली से बलिया की ओर आ रही बोलेरो से टकरा गई। आमने-सामने की हुई टक्कर में जीप चालक सहतवार थाना के दुधैला गांव निवासी संजीत शर्मा (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा अन्य चार लोग भी घायल हो गए। मौके पर पहुंची नरहीं पुलिस ने घायलों को सीएचसी नरहीं भेजवाया, जहां से गंभीर रूप से घायल संजीत को बलिया अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन यहां पर लाए जोन के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें