फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक एक लाख 12 हजार लोगों में बांटा गया कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बलिया। गरीबों को नि:शुल्क स्वास्थ्य लाभ देने के उद्देश्य से शुरू की गई आयुष्मान योजना का लाभ लोगों को मिलना शुरू हो गया है। जनपद के 17 विकास खंडों के एक लाख 78 हजार 833 गरीब पात्रों का चयन केंद्र सरकार की ओर से किया गया हैं। इसमें ग्रामीण क्षेत्र में एक लाख 48 हजार 776 और नगरी क्षेत्र में 3067 पात्र चयनित है। अब तक जिले के कुल 107 पात्र लाभ उठा चुके है। इसमें जनपद में 63 और जनपद से बाहर 44 पात्रों ने लाभ उठाया है। अब तक जिले में करीब एक लाख 12 हजार पत्र पात्रों में बांट दिए गए है। जबकि 37 हजार पात्रों ने अब तक अपना कार्ड बनवा लिया हैं।
जनपद में इस योजना के तहत सेवा देने वाले सरकारी और प्राइवेट मिलाकर कुल 11 अस्पताल चयनित हैं। यहां पात्रों का नि:शुल्क इलाज होता है। आयुष्मान योजना के तहत पात्रों को गोल्डेन कार्ड बनवाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके पीछे लिंक फेल होना, प्रधानमंत्री पत्र न मिलना, आईडी मैच न करना आदि शामिल है। हालांकि अब तक करीब 37 हजार पात्रों ने अपना कार्ड चयनित अस्पतालों व जन सेवा केंद्रों के माध्यम से बनवा लिया है। आशा एवं ग्राम सचिव द्वारा सत्यापन करने के बाद पात्रों की सूची भारत सरकार के पोटल पर अपलोड किया गया। जिसके बाद मरीज का इलाज शासन द्वारा चिह्नित प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में ही किया जाता है। इसके लिए शासन द्वारा जिले में सरकारी व प्राइवेट मिलाकर 11 अस्पतालों का चयन किया गया है। जिसमें नौ प्राइवेट तथा दो सरकारी अस्पताल हैं। आयुष्मान योजना अंतर्गत पथरी, बच्चेदानी, केंसर, टीबी, हार्ट की बीमारी सहित अन्य गंभीर रोगों का इलाज नि:शुल्क किया जाएगा। इस योजना में सामान्य रोग से लेकर गंभीर रोग का इलाज नि:शुल्क होगा। इस योजना का लाभ अब तक जिले के 107 लोग उठा चुके है। जिसमें जनपद में चयनित अस्पताल में 63 तथा गैर जनपद व प्रांत में 44 लोग लाभ उठा चुके है। अब तक जिले में 37 हजार पात्रों ने गोल्डेन कार्ड बनवा लिया है। शेष लाभार्थियों में पत्र आने के बाद वितरण किया जाएगा। इस बाबत आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डा. हरिनंद प्रसाद ने बताया कि जनपद में चयनित अस्पतालों में मौजूद विशेषज्ञ चिकित्सकों के अनुसार ही इलाज होता है। अन्यथा गैर जनपद या गैर जनपद में होगा। कहाकि अब तक केंद्र से प्राप्त एक लाख 12 हजार पत्रों को लाभार्थियों में बांटा जा चुका है। शेष लाभार्थियों में पत्रक आने के बाद वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन


बलिया। आयुष्मान भारत योजना के तहत शासन ने जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल के अलावा प्राइवेट में महावीर अस्पताल, शारदा हास्पिटल, जीवन ज्योति हास्पिटल, अशर्फी हास्पिटल, सत्या हास्पिटल, बलिया ट्रामा सेंटर, सिटी हास्पिटल, गौरव नर्सिंग होम, अपूर्वानुमेय हास्पिटल में लाभार्थियों का पांच लाख तक इलाज नि:शुल्क होगा। इलाज के मामले में सदर अस्पताल के बाद महावीर अस्पताल अन्य अस्पतालों से आगे है।
विज्ञापन


कोट
जनसेवा केंद्र पर भी बन रहा आयुष्मान कार्ड
पात्र व्यक्ति चयनित अस्पताल, जनसेवा केंद्र और कामन सेवा केंद्र पर आधार कार्ड और राशन कार्ड दिखाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। उन्हें प्रशिक्षण दे दिया गया है। पात्र को जनसेवा केंद्र को 20 रुपये देय होगा। - डा. हरिनंद प्रसाद, आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें