फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 परीक्षा केंद्रों पर नहीं लगे वॉयस रिकार्डर सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बलिया। अगले माह से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू होने जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर 15 बिंदुओं से जुड़ी सुविधाओं की उपलब्धता मसलन चहारदीवारी बनने, सीसीटीवी कैमरा, वायस रिकार्डर लगने आदि की रिपोर्ट देनी है। लेकिन जिले में अभी भी 30 फीसदी परीक्षा केंद्रों पर मानक के अनुसार तैयारी नहीं की गई है। 15 जनवरी तक इसकी सूचना नहीं उपलब्ध कराने पर प्रशासन कार्रवाई के मूड में है।
शासन की ओर से फरवरी महीने में बोर्ड परीक्षा कराने की घोषणा कर दी गई है। इसको लेकर जिले में कुल 234 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा केंद्र बनाने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले के सभी स्कूलों से ऑनलाइन ब्योरा मांगा गया था। जिसे परिषद की ओर से निर्धारित फार्मेट को स्कूलों की ओर से ऑनलाइन फीड करना था। इसमें प्रमुख रुप से सीसीटीवी कैमरा, फर्नीचर, स्कूल तक पहुंचने का मार्ग, कमरों की संख्या, बाउंड्रीवाल आदि की फीडिंग प्रमुख थी। इस फीडिंग के आधार पर परिषद की ओर से जिले के 225 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया, इसमें राजकीय तीन, एडेड 71 व वित्तविहीन 151 विद्यालय थे। इसके बाद परिषद ने इन केंद्रों का सत्यापन कराने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने सत्यापन में कई सेंटरों के बाबत कमियां पाई और इसके आधार पर 15 वित्तविहीन विद्यालयों का परीक्षा केंद्र बदल कर दूसरे स्कूलों पर कर दिया और नौ नए परीक्षा केंद्र बनाए गए। इस तरह कुल 234 परीक्षा केंद्र बने हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से उपलब्ध कराए गए सूची के अनुसार डिबार कॉलेजों को इस बार परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। एक पखवारा पहले सभी केंद्रों के प्रधानाचार्य व प्रबंधक को नोटिस जारी कर 15 जनवरी तक सभी कमरों में वॉयस रिकार्डर सिस्टम लगाने का निर्देश दिया गया है। बताया कि अब तक 70 फीसदी केंद्रों से वॉयस रिकार्डर लगाने की सूचना प्राप्त हो गई है। बताया कि जो केंद्र 15 जनवरी तक इसकी सूचना नहीं देंगे उनके खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
निर्धारित सभी परीक्षा केंद्रों पर वायस रिकार्डर लगाया जाना अनिवार्य है और इसके लिए 15 जनवरी की समय सीमा निर्धारित की गई है। अभी तक 30 फीसदी केंद्रों से इसकी सूचना नहीं मिली है। जो केंद्र वॉयस रिकार्डर लगने की सूचना नहीं देंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
भास्कर मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक, बलिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें