फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर स्नान के लिए सती घाट पर डेंजर जोन चिह्नांकन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लालगंज। क्षेत्र का सती घाट कटान क्षेत्र होने के कारण डेंजर जोन बना हुआ है। यहां हर साल कोई न कोई दुर्घटना नहाते वक्त हो जाती है। ऐसे में संक्रांति पर होने वाले स्नान पर हजारों की भीड़ को देखते हुए डेंजर जोन का चिह्नांकन न होने से लोगों के मन में भय है। जबकि इस घाट पर संक्रांति के दिन हजारों की संख्या में लोग स्नान को आते हैं। क्षेत्र के बिजेंद्र राय का कहना है कि संक्रांति पर हजारों की संख्या में सती घाट पर श्रद्धालु गंगा स्नान करने आते हैं और यह क्षेत्र कटान क्षेत्र है। ऐसे में प्रशासन को डेंजर जोन चिह्नित करना चाहिए, जिससे कि दुर्घटना न हो सके। जय प्रकाश तिवारी ने कहा कि डेंजर जोन चिह्नित करने के साथ ही नावों से मॉनीटरिंग की भी जरूरत है। इसी तरह की बातें रविंद्र यादव, सुरेन्द्र राम, कन्हैया आदि ने भी कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें