बैरिया। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वावधान में बुधवार को मिश्र के मठिया में विरसा मुंडा एवं महारानी दुर्गावती गौरव ग्राम यात्रा के तहत जनसभा आयोजित की गई। इसमें कहा गया कि गरीबों के लिए सपा बसपा ने नहीं कोई योजना नहीं लाई।
मुख्य अतिथि नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि गोंड व खरवार जाति को जाति प्रमाण पत्र के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदेशित कर चुके हैं। अब प्रमाण पत्र नहीं मिलने की शिकायत वह डीएम से बात करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री को भी इससे अवगत कराया जाएगा। कहा कि नियम के तहत हर हाल में प्रमाण पत्र निर्गत करना है, अगर निर्गत नही करेंगे तो अपना रास्ता देखेंगे। कहा कि बसपा सुप्रीमो बहन मायावती भले ही दौलत की बेटी न हों लेकिन वे दौलत चाहती हैं, उनके यहां दौलत के लिए बोली लगाई जाती है। कहा कि सपा की सरकारें हो या बसपा की, गरीबों के लिए एक भी योजनाओं को नहीं लाया गया। जबकि केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी की सरकार सिर्फ गरीबों व किसानों के लिए तमाम योजनाओं को लायी है। कहा कि बैरिया नगर पंचायत में विकास की गंगा बहाने के लिए जितने भी धन की आवश्यकता होगी दिया जाएगा। इस मौके पर नगर पंचायत की चेयरमैन शान्ति देवी, तारकेश्वर गोंड, शिवजी गोंड, धनन्जय गोंड, तारकेश्वर खरवार, राजकुमार गोंड, अखिलेश गोंड, मुन्ना खरवार, अमिताभ उपाध्याय, विजयबहादुर सिंह, सुधांशु तिवारी, दिग्विजय सिंह, धीरेंद्र सिंह बड़क, जयप्रकाश साहू, देशदीपक सिंह आदि रहे।