फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53वां स्थापना दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का 53वां स्थापना दिवस सोमवार को डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन में गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर बदलते परिवेश में कर्मचारी संगठनों की भूमिका विषयक विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
विज्ञापन

इसके पूर्व परिषद के पूर्व पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की कल्पना स्व. पशुपति नाथ शुक्ल, स्व. बीएन सिंह एवं अन्य पुरोधाओं ने 1962 में किया था। संगठन का निर्माण एक दुरूह कार्य था। सरकारें तमाम तरीकों से बंदिशें लगाती रहती थी। बावजूद हमारे पुरोधाओं ने 26 फरवरी 1966 में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र का गठन करने में सफलता पाई। मंडलीय अध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि राज्य कर्मचारी के सेवा शर्तों में सुधार के लिए परिषद एवं उसके नेतृत्व ने लगातार संघर्ष किया। जिसके परिणाम स्वरूप आज प्रदेश के राज्य कर्मचारियों का जीवन स्तर बदला है। जिलामंत्री वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि वेतनमानों में केंद्रीय समानता, छटनी-कटनी की समाप्ति, मकान किराये में संशोधन, एवं कैशलेश चिकित्सा आदि में परिषद के ही दम पर प्रदेश के कर्मचारियों को लाभ मिल सका है। इस मौके पर सूर्यनाथ राम, सुदेश्वर अनाम, शिवजी सिंह, धीरज राय, सुशील कुमार त्रिपाठी, बीरेंद्र सिंह, बीजेंद्र सिंह, लालबाबू यादव, राजेश मिश्रा, कमलेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रमाशंकर शर्मा एवं संचालन वेद प्रकाश पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें