जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में स्थानीय मिनी स्टेडियम में आयोजित अवधेश सिंह मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता में शनिवार को न्यू हिरोज फुटबाल क्लब भरौली व एनकेएम स्पोर्टिंग क्लब महेन के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। जिसमें भरौली ने महेन को 2-0 से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह पक्का कर लिया।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिला पंचायत सदस्य अरविंद सिंह ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया। भरौली व महेन के बीच का मुकाबला काफी टक्कर का रहा। दोनों टीमों ने खेल का उम्दा प्रदर्शन किया। मैच शुरू होने के साथ ही दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे पर दबाव बढना शुरू कर दिया। इसी बीच 31वें मिनट में भरौली के वकील कुमार ने महेन टीम पर गोल दाग कर बढ़त दिला दिया। गोल होने के बाद महेन के खिलाड़ियों ने गोल उतारने का काफी प्रयास किया। लेकिन भरौली के गोलकीपर ने बराबर महेन के मंसूबों पर पानी फेर दियाअ। हाफ टाइम के बाद भी महेन के खिलाड़ी गोल नहीं दाग पाए। लेकिन हाफ टाइम के 32वें मिनट में विमल कुमार ने दूसरा गोल कर दागकर 2-0 से महेन की टीम को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। रेफरी की भूमिका में अमल कुमार, अंकित व अजीत रहे। जबकि उद्घाोषक के रूप में अभिनायक सिंह रहे। इस दौरान भरौली टीम के विमल कुमार को आयोजक आनंद सिंह पिंटू ने मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया। इस मौके पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद सिंह, मुस्ताक अहमद गुड्डू, धूपन सिंह आदि रहे ।