फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्रों : दो प्रभारियों पर गिरी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। क्रय केंद्रों पर धान खरीद बढ़ाने को लेकर जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम गुरुवार को कड़े तेवर में नजर आए। दो केंद्र प्रभारियों पर निलंबन की गाज गिरी। सुबह धान क्रय केंद्रों की स्थिति जानने निकले डीएम ने कम खरीदारी वाले केंद्र प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई के संकेत दिए। नगरा में एफसीआई के क्रय केंद्र से किसानों को वापस किए जाने की शिकायत मिली, जबकि एकइल में सहकारी समिति का क्रय केंद्र बन्द मिला। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों से बातचीत कर खरीद की स्थिति का सत्यापन किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सबसे पहले मंडी में गए और वहां हो रही खरीद का जायजा लिया। वहां से करनई क्रय केंद्र पर गए जहां खरीद की स्थित ठीक नहीं मिली। यूपी एग्रो के केंद्र बहेरी पर गए तो वहां गोदाम प्रभारी गायब थे। बुलाने पर कुछ देर बाद आए प्रभारी से कड़ी पूछताछ की और असन्तोष जाहिर करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र लिखने का निर्देश दिया। एकइल में साधन सहकारी समिति बन्द मिलने पर वहां के प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही। पुर में दो क्रय केंद्र पर गए और खरीद और तेजी से करने को कहा। उसके बाद नगरा में विपणन विभाग के क्रय केंद्र पर खरीद ठीक मिली, लेकिन एफसीआई के केंद्र पर किसानों को वापस किए जाने की समस्या किसानों ने बताई। नगरा में एफसीआई क्रय किसानों ने बताया कि गोदाम में जगह न होने कारण वापस कर दिया जा रहा है। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी विनय सिंह साथ थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें