फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी वादों को चरणबद्ध पूरी करूंगी : जयश्री पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
यह मेरा नहीं मेरे कार्यकर्ताओं का सम्मान है। आप मुझे सहयोग दें, मैं अपने सभी वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करूंगी। उक्त बातें नगर पंचायत रेवती की नवनिर्वाचित अध्यक्ष जयश्री पांडेय ने कही। वह केशरवानी वैश्य समाज व व्यापार मंडल रेवती के संयुक्त तत्वावधान में रविवार की सायं आयोजित नागरिक अभिनंदन व सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केशरवानी वैश्य समाज के मांग के अनुरूप अधूरे बने सामुदायिक भवन को छ: माह के अंदर, बस स्टैंड से थाना होकर बाजार आने वाले मार्ग पर सेनानी रघुराई राम, केशरवानी गेट का निर्माण, बड़ी बाजार में प्राथमिक विद्यालय से सटे दूर दराज से आने वाली महिलाओं के लिए शौचालय व शपथ ग्रहण के दौरान जनता से किए वादे पोखरे का सौंदर्यीकरण तथा सब्जी मंडी का निर्माण प्राथमिकता से करूंगी। सब्जी मंडी के अवैध दूकानदारों को तीन दिनों के भीतर नोटिस दिया जाएगा। अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय ने अपने संबोधन मे कहा कि जब भी न युग का निर्माण होता है तो अप्रत्याशित घटनाएं होती है। इस बार का चुनाव अजब प्रकार व तनावपूर्ण रहा दबाव, भय व प्रलोभन से ऊपर उठकर जिस तरह व्यापारी समुदाय ने हमारा पूरे जोश खरोश से समर्थन किया, इसके लिए मैं आप सबका आजीवन आभारी रहूंगा। इस अवसर पर राजेश गुप्ता, राजू पाण्डेय, मुकेश पांडेय, मुकेश सिंह, कलयुगी पांडेय, बासुकी केशरी, बहादुर केशरी, मुकेश कसेरा आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता शिवजी केशरी व संचालन नगर पंचायत रेवती के पूर्व सभासद अनिल कुमार केशरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें