फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी बना वाहनों का पार्किंग स् थल

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर प्राइवेट वाहनों का पार्किंग स्थल बन गया है। जिससे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार चलाया गया अभियान भी बेमतलब साबित हो रहा है।
विज्ञापन

जनपद का दूसरा सबसे अधिक इलाज करने वाला अस्पताल के परिसर में प्राइवेट चार पहिया समेत बाइको का जमवाड़ा हो जाता है। वाहनों के जमवाड़ा रहने से एंबुलेंस गाड़ियों के आने जाने का दिक्कतों का सामना उठाना पड़ता है। इसके साथ ही गंभीर रूप से बीमार मरीजों को अस्पताल में चिकित्सकों तक पहुंचने के भारी कष्ट झेलना पड़ता है। अधीक्षक द्वारा अस्पताल परिसर को खाली करने के लिए कई बार शिकायत भी की। प्रशासन द्वारा अस्पताल परिसर को कई बार खाली कराकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। लेकिन कुछ ही दिनों बाद प्राइवेट वाहनों का खड़ा होना बदस्तूर जारी हो जाता है। चालकों कि मनमानी से अस्पताल परिसर में प्राइवेट वाहनों का जमावड़ा रहने से परिसर वाहन स्टैंड नजर आने लगता है। नगर वासियों ने उच्चाधिकारियों का ध्यानाकृष्ट कराते हुए अस्पताल परिसर को खाली कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें