फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कागज में 150, मौके पर मिले सिर्फ 115 पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर/चिलकहर। शासन से नामित नोडल अधिकारी एडी आजमगढ़ अरविंद गिरि ने जनपद भ्रमण के पहले दिन गोवंश आश्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। वृहद गोआश्रय केंद्र बछईपुर के रजिस्टर में पशुओं की संख्या 150 दर्ज थी। गणना पर 115 ही मिले। पशुओं को भूसे की जगह पुआल खिलाया जा रहा था।
विज्ञापन

सचिव चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि पशुओं पर खर्च होने वाली धनराशि सितंबर तक ही प्राप्त हुई है। अक्तूबर-नवंबर का बाकी है। कारण पूछने पर बताया गया ग्राम प्रधान का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारी सीज होने से भुगतान नहीं हो पा रहा है।
खुले गड्ढे में मृत पशुओं को फेंक दिए जाने और उससे निकल रही दुर्गंध की तरफ नोडल अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराने पर उन्होंने सचिव को जेसीबी लगा कर मिट्टी डलवाने का निर्देश दिया।नोडल अधिकारी ने भ्रमण के प्रथम दिन बनियाबांध, नागपुर, गोपालपुर, बछईपुर व शाहपुर गोआश्रय केंद्रों का निरीक्षण किया।गो आश्रय स्थल गोपालपुर में नोडल अधिकारी के आने की खबर पर सफाई के साथ ही पशुओं को चारा सहित स्वच्छ जल उपलब्ध करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें