फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा में 143 अनुपस्थित

Sun, 10 Jan 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिसमें जिले के कोने-कोने से आए 2686 में से 2543 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दिया। जबकि 143 छात्र-छात्रा अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर शांति और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात रहा। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर प्रशासनिक अधिकारी निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन



नवोदय की प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिसमें नगर स्थित राजकीय इंटर कालेज  में विकास खंड गड़वार, सोहांव, नगरा एवं दुबहर के 478 छात्र/छात्राओं ने, नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में हसदर एवं बेरूआरबारी के 309 भाग लिया


 छात्र-छात्राओं और टाउन इंटर कालेज में विकास खंड बांसडीह, पंदह एवं रेवती के 450 छात्र-छात्राओं के अलावा नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर माल्देपुर में विकास खंड चिलकहर तथा रसड़ा के 650 छात्र-छात्रा रहीं
विज्ञापन


तथा गुलाब देवी बालिका इंटर कालेज बलिया में विकास खंड बैरिया, मनियर, बेलहरी और मुरली छपरा के 344 छात्र-छात्रा के साथ ही केंद्रीय विद्यालय जीराबस्ती में विकास खंड नवानगर, हनुमानगंज एवं सीयर के 451 छात्र-छात्राओं सहित दो हजार 686 छात्राओं को सहभागिता करना था।


लेकिन परीक्षा में 143 छात्र-छात्राओं को अनुपस्थित होने से दो हजार 543 छात्र-छात्राओं ने ही परीक्षा दिया। परीक्षा के दौरान मजिस्ट्रेट सहित संबंधित अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। सख्ती का आलम रहा कि कमरों में परीक्षा के दौरान सन्नटा छाया रह़ा, वहीं शांति और सुरक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें