फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवान की मौत से माहौल गमगीन

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के जवान योगेश कुमार (35) की राइफल का अचानक ट्रिगल दबने के कारण लगी गोली मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सीआईएसएफ जवान योगश क्षेत्र के मुड़ेरा के अकटही गांव के निवासी थे। वह माता-पिता के इकलौते संतान थे। घर पर माता कौशिल्या देवी, पिता लालबचन यादव, पत्नी अनिता यादव तथा उसके दो बच्चे सिप्पू (11) और रंजना (8) हैं। योगेश यादव 2007 बैच सीटी-जीडी के तौर पर सीआईएसएफ में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उसकी तैनाती अहमदाबाद एयरपोर्ट पर थी। शनिवार की सुबह तक जवान का शव घर पर नहीं पहुंचा था। जानकारी पाकर गांव सहित रिश्तेदार व मित्रों का उनके दरवाजे पर जमावड़ा लगा रहा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, लोग किसी प्रकार उन्हें ढांढस बधा रहे थे। इस घटना से बेखबर जवान का पुत्र सिप्पू आने वाले सभी को निहार रहा था। इस घटना से पूरे गांव के लोग काफी गमगीन है। पिता लालबचन यादव ने बताया कि देर शाम तक शव के आने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें