फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 बोरी सरकारी खाद्यान्न तहसीलदार ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर चट्टी के पास रविवार को ट्रैक्टर पर लदे सरकारी गेहूं को तहसीलदार शिवसागर दुबे ने पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ट्रैक्टर पर लदे अनाज को थाने लेकर आई और इसकी सूचना पूर्ति निरीक्षक को दी।
विज्ञापन

बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के रामपुर चट्टी से 65 बोरी गेहूं लदा ट्रैक्टर गुजर रहा था। इसी बीच किसी ने तहसीलदार बांसडीह को सूचना दे दी। तहसीलदार ने गेहूं लदे ट्रैक्टर को पकड़ लिया और कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। इस बाबत तहसीलदार दुबे ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है। जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें