फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट के निरीक्षण में खुली पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल में दुर्व्यवस्था की पोल मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट के निरीक्षण में खुल गई। इस दौरान जब वह ट्रामा सेंटर के आईसीयू और ओटी पहुंचे तो वहां मशीनें धूल फांकती नजर आईं। वहीं, ट्रामा सेंटर के लिए कर्मचारी और चिकित्सकों की कमी भी दिखी। इस पर उन्होंने सीएमओ और सीएमएस से स्थानीय स्तर पर चिकित्सक और कर्मचारियों की व्यवस्था करने को कहा। इसके बाद, सीएमओ ने अपने अधीनस्थ तीन से चार चिकित्सक, चार स्टाफ नर्स और चार स्वीपर तत्काल ट्रामा सेंटर में तैनाती के लिए सूची दी। वहीं, सीएमएस ने भी दो से तीन चिकित्सक तैनात करने को कहा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार और ट्रामा सेंटर सहित अन्य उपकरण चालू कराने की मांग को लेकर सपाइयों का चल रहे धरने के मद्देनजर सिटी मजिस्ट्रेट जिला अस्पताल पहुंचे। जहां सीएमओ और सीएमएस के साथ जिला अस्पताल में बन रहे डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण किया। इसमें टाइल्स लगाने का कार्य चल रहा था। कारीगरों ने बताया कि चार-पांच दिनों में टाइल्स का कार्य समाप्त हो जाएगा। इसके बाद उन्होंने सीटी स्कैन का निरीक्षण किया। इसे चालू होने में कोई सीमा निर्धारित नहीं हो पा रही थी। इसे लेकर नाराजगी दिखी। इसके बाद, डिजिटल एक्सरे का निरीक्षण किया। डिजिटल एक्स-रे लगाने वाली संस्था के व्यक्ति से सिटी मजिस्ट्रेट ने बातचीत की लेकिन उसने मिलने की बात कहकर मोबाइल स्वीच ऑफ कर लिया। इसके विरुद्घ सिटी मजिस्ट्रेट ने सीएमएस से एफआईआर दर्ज करने को कहा। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने ट्रामा सेंटर के आईसीयू, ओटी में स्थित मशीन का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएमओ और सीएमएस से बातचीत करने के बाद स्थानीय स्तर पर चिकित्सक और कर्मचारी की व्यवस्था कर ट्रामा सेंटर यथाशीघ्र आरंभ करने को कहा। इसके बाद, सीएमओ ने अपने अधीनस्थ तीन से चार चिकित्सक, चार स्टाफ नर्स और चार स्वीपर तैनात करने की सूची दी। वहीं, सीएमएस ने भी दो से तीन चिकित्सक तैनात करने की सूची उपलब्ध कराया। अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो तीन-चार दिन में ट्रामा सेंटर आरंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें