नगरा(बलिया)। क्षेत्र के मलप हरसेनपुर में स्थापित श्रेयस सारटेक्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (राइस मिल) के तीसरे प्लांट का शुभारंभ बुधवार को जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने फीता काटकर किया। उन्होंने प्लांट के मशीनों को बटन दबाकर चालू कराया।
इस अवसर पर डीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना शुभ लक्षण हैं। इससे जहां बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध होगा। वहीं क्षेत्रीय विकास की संकल्पना को साकार करने मे मदद मिलेगी। कहा कि इस ग्रामीण क्षेत्र में 40 टन प्रति घंटे की क्षमता वाला यह प्लांट क्षेत्र ही नहीं, बल्कि जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इसके पूर्व एमडी विनय कुमार सिंह ने डीएम व एडीएम को बुके और अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। इस मौके पर एडीएम मनोज सिंघल, एसडीएम गंभीर सिंह, एसडीएम सिकंदरपुर राजेश यादव, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी नरेंद्र तिवारी, ओरिएंटल बैंक आफ कामर्स के असिस्टेंट रीजनल मैनेजर प्रवीण कक्कड, विपणन निरीक्षक दानिस खां, अजय सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह व आभार प्रकट एमडी विनय सिंह ने किया।