रसड़ा। कोतवाली गेट के सामने लोगो ने कैण्डल जलाकर छात्रा के मौत के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग लेकर शुक्रवार की शाम धरना प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोग सुप्रिया की मौत पर न्याय करो न्याय करो नारे लगाकर स्कूल प्रबंधक एवं प्रधानाचार्या को थाने से ही रिहा किये जाने से खफा थे। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। प्रदर्शनकारी स्कूल प्रबंधक तथा प्रधानाचार्य को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े थे। करीब आधे घंटे बादधरनास्थल पर पहुंचे सीओ रसड़ा अवधेश चौधरी के आश्वासन पर धरना-प्रदर्शन समाप्त हुआ।
शुक्रवार की शाम को सैकड़ों की तादाद में महिलाएं पुरुष बच्चे युवा हाथों में कैंडल जलाकर तख्तियां लेकर गांधी पार्क के मैदान में पहुंचे, जहां गांधी पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शाम में किया गया। इस दौरान सुप्रिया वर्मा के नाम पर मेडिकल कॉलेज खोले जाने की मांग की गई। इसके बाद सभी कैडिल जलाकर कोतवाली गेट पर पहुंचे और धरना दिया। धरना देने वालों में हिटलर सिंह, प्रवीण सिंह, रवि शंकर यादव, रणवीर यादव, दीपक सिंह, दिलीप सिंह, आलोक कुशवाहा, अल्ताफ अंसारी, दिनेश राजभर, अविनाश सोनी, सत्या सिंह, बसंती देवी, तितली देवी, विमला राजभर आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।