फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुआ फिल्म पद्मावत का प्रदर्शन, पहले शो में बिका सिर्फ 57 टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। नगर के शारदा चित्र मंदिर पर शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में पद्मावत फिल्म का प्रदर्शन शुरू हुआ। पहले शो में कुल सीट 700 सीटों में मात्र 57 टिकटो की ही विक्री हो सकी। फिल्म प्रदर्शन के दौरान किसी प्रकार का कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ। फिल्म देखने वालों ने फिल्म को अच्छा करार दिया। इस दौरान सिनेमा हाल के बाहर पुलिस फोर्स की तैनाती थी।
विज्ञापन

फिल्म देखने के बाद सिनेमा हाल से बाहर आए नीबू निवासी संजय सिंह ने कहा कि फिल्म ठीक है। कुछ चीजों पर आपत्ति है। लबकरा निवासी रमाशंकर गुप्ता ने बताया कि फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है जिसका विरोध किया जा सके। कुल मिलाकर फिल्म ठीक ठाक है। ठाकुर बाड़ी निवासी मोहन जी ने बताया कि फिल्म का विरोध समझ से परे हैं, फिल्म में नारी के सम्मान को कहीं ठेस नहीं पहुंचाई गई है।
रेस्टोरेंट संचालक सोनू ने बताया कि फिल्म में कहीं कोई आपत्तिजनक शीन व बात नहीं कही गई है। जिससे राजपूत समाज के मान सम्मान को आंच आ सके। कुल मिलाकर फिल्म देखने वालों ने फिल्म की सराहना किया। फिल्म प्रदर्शन के पूर्व करणी सेना एवं अधिवक्ताओं के विरोध के कारण प्रशासन मुस्तैद दिखा, लेकिन कहीं कोई विरोध प्रकट नहीं हुआ। निर्विवाद रूप से फिल्म का प्रदर्शन शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें