फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल से बढ़ता है आपसी सौहार्द

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पलिगरा स्थित राम नगीना इंटर मीडिएट कालेज पर नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विविध खेलकूद प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई विद्यालयों के छात्र -छात्राओं ने भाग लिया ।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का आयोजन मुख्य अतिथि पलिगरा ग्राम प्रधान महेश यादव ने फीता काटकर किया। कहा कि खेल से विद्यार्थियों में आपसी सौहार्द को बल मिलता है। साथ ही खेल के प्रति उनकी रुचि भी बढ़ती है। 100 मीटर लंबी दौड़ में जूनियर स्कूल के बालक वर्ग में गणेश यादव व बालिका वर्ग में निशा पाल-राम नगीना इंटर कालेज-पलिगरा ने बाजी मारी। सीनियर छात्र वर्ग के विपिन यादव -सिद्धिकिया इंटर कालेज, बालिका वर्ग में नम्रता यादव-रानइ. कालेज, 200 मीटर दौड़ में जूनियर में दीपक मिश्रा -सिद्धिकिया इंटर कालेज, सीनियर के वालक वर्ग में धन जी यादव -रानइका, वालिका वर्ग में प्रिया पाल-रानइका, 400 मीटर लम्बी दौड़ में जूनियर में गणेश यादव -रानइका, बालिका वर्ग में मनीषा -रानइका व सीनियर के बालक वर्ग में विजेंद्र कुमार -सिद्धिकिया इण्टर कालेज विजयी रहे। बाधा दौड़ में जूनियर के वालक वर्ग में गणेश यादव व बालिका वर्ग में साक्षी-रा.न.इ.का.ने जीत हासिल की। साइकिल दौड़ (धीमी) में सीनियर स्कूल के वालक वर्ग के रत्नेश यादव, व वालिका वर्ग के तन्नू सिंह -रानइका अव्वल रहे ।

बालिकाओं के वाक-रेस में सीनियर स्कूल के मनीषा-रानइका को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। कबड्डी में सीनियर में छात्र वर्ग में आर.एस.मेमोरियल इण्टर कालेज चौकारी व वालिका वर्ग में रा.न.इ.का पलिगरा ने बाजी मारी। लम्बी कूद प्रतियोगिता में सीनियर स्कूल के वालक वर्ग के विपिन यादव -सिद्धिकिया इण्टर कालेज व वालिका वर्ग में सरोज राजश्री -रा.न.इ.का ने विजय हासिल की।
विज्ञापन


खो-खो में सीनियर स्कूल के आरबीएस कांवेंट स्कूल संवरा के छात्राओं ने बाजी मारी। रामनगीना इण्टर कालेज के प्रबंधक योगेन्द्र यादव, प्रधानाचार्य मनभरन सिंह यादव ने उत्साहवर्धन किया। संचालन हरिकृष्ण गिरि ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें