फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में बलिया ने मऊ को किया पराजित

विज्ञापन
आयोजित दंगल प्रतियोगिता के दौरान पहलवानों को हाथ मिलवाकर शुभारंभ करते पूर्व विधायक गोरख पासवान तथा विनयशंकर अंचल।
विज्ञापन
इब्राहिमपट्टी। क्षेत्र के बरवा रत्ती पट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में सोमवार को स्व. शारदानंद अंचल की स्मृति में अंतर्जनपदीय विराट दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें बलिया के पहलवान भीम ने मऊ के पहलवान राजू को पटखनी दी। जबकि कई कुश्तियां बराबरी पर रही।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गोरख पासवान व विशिष्ट अतिथि सीयर ब्लाक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल रहे। दंगल का शुभारंभ राम सागर दास जी महाराज ने पहलवानों को अखाड़े की मिट्टी से तिलक लगाकर किया। वाराणसी के पहलवान चंदन और बलिया के पहलवान समरजीत, वाराणसी के पहलवान सुरेंदर और गाजीपुर के पहलवान संजय, पूर्वांचल केसरी और पू. रेलवे के पहलवान रमाशंकर और वाराणसी के पहलवान मनोज, मऊ के पहलवान आनन्द व देवरिया के पहलवान रोहित की कुश्ती बराबरी पर रही।
मऊ के पहलवान मनोज व देवरिया के पावन अब्दुल, जौनपुर के पहलवान अंगद व मऊ के पहलवान राममनोहर, राजू वाराणसी और दिनेश बलिया, मऊ के अनिल व वाराणसी के भगत, मनजीत कुरुक्षेत्र हरियाणा और जौनपुर केशरी गया की कुश्ती भी बराबरी पर रही। अंतिम कुश्ती दिल्ली के पहवान रोहित व वाराणसी के पहवान अरविंद के बीच हुई दस मिनट के रोमांचक मुकाबले में कुश्ती बराबरी पर रही।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने पहलवानों को स्मृति चिह्न व नगद पुरस्कार देने के साथ हौसला अफजाई किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य विजय यादव, अमरजीत यादव, संजय चौधरी, सुशील सिंह, गिरधार यादव, जय बहादुर यादव, शुभम तिवारी मौजूद रहे। रेफरी बबलू सिंह, उद्घोषक हरिवंश पहलवान रहे। दंगल के आयोजक छात्र नेता ओम प्रकाश यादव ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें